काठगोदाम,टनकपुर और रामनगर से चले वंदे भारत ट्रेन: अजय भट्ट

Spread the love

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर काठगोदाम, टनकपुर और रामनगर से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इन तीनों क्षेत्रों के लिए दिल्ली से ट्रेन चलने पर लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अजय भट्ट ने पत्र में अनुरोध किया है कि उत्तराखंड की जनता की मांग के मुताबिक नैनीताल, रामनगर व टनकपुर को भी वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के जरिये दिल्ली से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि नैनीताल पर्यटन की दृष्टि से व रामनगर जिम कर्बेट नेशनल पार्क को लेकर और टनकपुर धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्घ हैं। टनकपुर भारत और नेपाल के सीमा से सटा भी है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रेल सेवा शुरू किए जाने से जहां एक ओर भारत नेपाल सीमा पर लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। वहीं नैनीताल, रामनगर व टनकपुर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भट्ट ने रेल मंत्री को अवगत कराया है कि नैनीताल, रामनगर व टनकपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इन क्षेत्रों के विकास के लिए उत्प्रेरक का कार्य करेगा। यह देश के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्घ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *