वनों को आग से बचाने का संकल्प दोहराया

Spread the love

बागेश्वर। काफलीगैर में उपतहसील सभागार काफलीगैर में वनों को आग से बचाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन दरोगा प्रयाग दत्त चौबे ने धूराफाट क्षेत्र के वनों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की।
आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह मुस्यूनी ने फायर वाचरों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया। आग लगने के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कारणों से भी आग लगती है। जिसमें आकाशीय बिजली गिरना, पत्थरों की रगड़ आदि शामिल है। इसके अलावा अराजक तत्व के अलावा लापरवाही भी जंगलों के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ वन विभाग सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। लोगों को भी सहयोग करना होगा। उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर आग लगने की सूचना तत्काल देने को कहा। इस मौके पर नंदन राम, मंगल नाथ, लोकेश तिवारी, शोबन सिंह, हेम तिवारी, अनिल कुमार, नंदन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *