रेंजर्स ग्राउंड में 20 से 28 दिसंबर तक सहकारिता मेले में स्थानीय उत्पादों की विविधता दिखेगी

Spread the love

देहरादून()। सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला आयोजित होगा। रेंजर्स ग्राउंड में 20 से 28 दिसंबर तक सहकारिता मेले में स्थानीय उत्पादों की विविधता दिखेगी। सहकारिता मेले में रोज विशेष सत्र होंगे जिसमें ज्ञान, नवाचार और सशक्तिकरण का संगम भी देखने को मिलेगा। देहरादून में 20 से 28 दिसंबर तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा। इस मेले की थीम “सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” निर्धारित की गई है। मेले को लेकर रेंजर्स ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गई है। डीएम सविन बंसल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया। सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा राज्य के सभी जनपदों में थीम आधारित सहकारिता मेलों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों, सहकारी समितियों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में जनपद की सभी स्थानीय सहकारी समितियों, संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, किसानों एवं काश्तकारों को प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया है। —- पैनल चर्चाएं, तकनीकी सत्र होंगे मेले के दौरान प्रत्येक दिन विशेषज्ञों द्वारा पैनल चर्चाएं, तकनीकी सत्र, निर्यात परामर्श, उत्पाद पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग, प्रशिक्षण सत्र, युवा उद्यमिता संवाद, स्टार्टअप एवं तकनीकी समाधान, किसान गोष्ठी, श्वेत क्रांति एवं दुग्ध क्रांति, डिजिटल साक्षरता, फूड स्टॉल, ई-कॉमर्स, वित्तीय समावेशन तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिता, मनोरंजन, झूले एवं मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *