पूर्व सैनिक सहित विभिन्न संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच व वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कोटद्वार में पूर्व सैनिक सहित अन्य संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। कहा कि अंकिता को न्याय दिलवाने के लिए सरकार लापरवाह बनी हुई है। यदि जल्द मामले की सीबीआई जांच नहीं हुई तो पूर्व सैनिक आंदोलन को मजबूर होेंगे।
सोमवार को देवी रोड से लालबत्ती चौक, झंडाचौक,बदरीनाथ मार्ग होते हुए तहसील परिसर तक आक्रोश रैली निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही तहसील में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति को पत्र भेजा गया। पूर्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने कहा कि सरकार बेटियों के हितों की बात करती है। लेकिन, अब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल पाया है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार को सीबीआई जांच करवानी चाहिए। जिससे जनता के सामने सच आ सके। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में पूरी तरह पारदर्शिता नहीं अपनाई गई। साक्ष्यों को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास गया, जिसके कारण मुख्य आरोपी खुले आम घूम रहे है। कहा कि प्रदेश की जनता हर हाल में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाकर रहेगी। इस मौके पर मदन सिंह नेगी, मीना बछुवाण, गीता नेगी, विनीता भारती, अमित राज सिंह, शूरवीर खेतवाल, गोविंद डंडरियाल, राजाराम अण्थ्वाल, रमेश नेगी, राजेश बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, मेहरबान सिंह चौहान, हेमा नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *