द्वाराहाट में भी विविध कार्यक्रम

Spread the love

अल्मोड़ा। द्वाराहाट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन द्वाराहाट में धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत प्रांगण में अध्यक्ष मुकुल साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद नगर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक, पलीथीन की रोकथाम के लिए जागरूक किया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता भट्ट के नेतृत्व में विजयपुर प्रावि में नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए सफाई अभियान और पौधरोपण किया गया। इसके अलावा बग्वालीपोखर, कफड़ा, जालली में भाजपा नेता घनश्याम भट्ट, जनार्दन पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान सुधीर मठपाल, शैलू साह, भूपेन्द्र कांडपाल, विनोद भट्ट, सभाषद नवीन साह, विमला साह, प्रमोद आर्या, आनंदी साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *