वरिष्ठ भाजपा नेता अजय साह का निधन

Spread the love

अल्मोड़ा। वरिष्ठ भाजपा नेता व रंगकर्मी अजय साह का निधन हो गया है। नगर के सुदामापुरी निवासी 56 वर्षीय अजय कुछ समय से अस्वस्थ्य थे।
मंगलवार को हल्द्वानी में एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। साह के निधन की खबर से नगर में शोक है। शव रानीखेत लाने के बाद स्थानीय मुक्तिधाम श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई लोग शामिल हुए। विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, सांसद अजय टम्टा, नैनीताल के सांसद अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत सहित भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, चरन भाई, कैलाश पांडे, देवेंद्र साह, अरविंद साह, संदीप बंसल, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, मदन महरा, ज्योति साह मिश्रा, वरिष्ठ रंगकर्मी भुवन पपनै, पूरन पपनै, विमला रावत, दीपक अग्रवाल, यतीश रौतेला, राजेंद्र बिष्ट निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *