वारुणी यात्रा को लेकर जनप्रतिनिधियों ने की डीएम से मुलाकात

Spread the love

उत्तरकाशी। आठ अप्रैल को होने वाली वारुणी यात्रा को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। कहा कि वारुणी यात्रा के धार्मिक महत्व के चलते साल दर साल इस यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने यात्रा पथ को दुरुस्त करने के साथ ही यात्रा के दौरान मार्ग में पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य सरिता चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी मयुर दीक्षित से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस बार आठ अप्रैल को वारुणी यात्रा है। इस यात्रा के प्रति धार्मिक आस्था के चलते हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु करीब बीस किमी लंबी इस पदयात्रा में शामिल होते है। जहां बड़ेथी स्थित वरुणा और गंगा भागीरथी के संगम पर डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं के जत्थे वारुणी यात्रा पर बढ़ने लगते है। वहीं श्रद्धालु बड़ेथी से बसूंगा, साल्ड, ज्ञाणजा, व्यास कुंड, शिखरेश्वर, विमलेश्वर महादेव से संग्राली, पाटा गांव-गांव होते हुए गंगोरी स्थित असी गंगा एवं भागीरथी के संगम पर पहुंचे हैं। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर यात्रा का संपन्न होता है। उन्होंने यात्रा पथ को दुरुस्त करने के साथ ही यात्रा के दौरान मार्ग में पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। इस मौके पर हंसराज चौहान, भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, विजय पाल सिंह मखलोगा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *