वसुधैव कुटुंबकम हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है: सुबोध

Spread the love

ऋषिकेश()। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व ने विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का सार्वभौमिक संदेश दिया है। यह विचारधारा मानवता को सत्य, अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाती है। सोमवार को नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 बीघा ढालवाला में सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी समग्र पद्धति है जो प्रकृति, संस्कृति और समरसता के साथ संतुलन स्थापित करना सिखाती है। कहा कि जी 20 शिखर सम्मेलन का ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुंबकम अर्थात वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर भारत की सनातन विचारधारा की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है और विश्वबंधुत्व के संदेश को सशक्त करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। मौके पर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सरिता, सुधा, कामिनी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *