यज्ञ के साथ संपन्न हुआ वेद प्रचार सप्ताह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में आयोजित वेद प्रचार सप्ताह यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ में विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
आठ अगस्त से चले रहे वेद प्रचार सप्ताह के अंतिम दिन सर्वप्रथम प्राणायाम व गायत्री मंत्र का जाप किया गया। तत्पश्चात हरीशचंद्र शास्त्री ने हवन यज्ञ संपन्न करवाया। सभी ने ऊं विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव। यद भद्रं तन्न आसुव मंत्र का वाचन किया। विद्यालय के धर्म शिक्षक हरीश चंद्र शास्त्री ने मंत्र का अर्थ बताते हुए कहा कि सूयदेव आप सभी बुराइयों को हमसे दूर करें, औ जो कल्याणकारी है, उसे हमे प्रदान करें। उन्होंने चारों वेदों के सार को विस्तार से समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *