जान अब्राहम और शरवरी वाघए की वेदा ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

Spread the love

जान अब्राहम की फिल्म वेदा 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बाक्स आफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म वेदा ने दुनियाभर में केवल 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अब वेदा ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।
जी स्टूडियो ने वेदा का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, वेद और अभिमन्यु न्याय, स्वतंत्रता और समानता के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। वेदा के निर्देशन की कमान निखिल आडवाणी ने संभाली है। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। मोनिशा अडवाणी और मधु भोजवानी इसके निर्माता हैं। इस फिल्म में जान के साथ शरवरी वाघ नजर आई थीं। तमाा भाटिया और अभिषेक बनर्जी ने भी इसमें अपनी अदाकारी का तड़का लगाया था।
जान को पिछली बार फिल्म तेहरान में देखा गया था, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधा ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज हुई थी। मानुषी छिल्लर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म तारिक में नजर आएंगे। इसके अलावा जान के पास फिल्म फोर्स 3 भी है। इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *