हिंदू नव वर्ष पर भगवान परशुराम घाट में गूंजे वैदिक मंत्र

Spread the love

रुड़की()। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में जनपदीय ब्राह्मण सभा रुड़की की ओर से रविवार को भगवान परशुराम घाट पर भव्य हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज में एकता, धर्म और नैतिक मूल्यों की स्थापना संभव है। नगर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से राष्ट्र निर्माण और संस्कारों के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। वहीं महामंत्री सचिन पंडित ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। युवा अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने युवाओं से धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। युवा महामंत्री आचार्य रोहित शर्मा ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराते हुए सभी को धर्म मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर रामदेव शर्मा, राधेश्याम शर्मा, ललित शर्मा, सौरभ कौशिक, ईश्वर चंद शर्मा, अंकित शर्मा, सतीश शर्मा, अनिल शर्मा सहित सभा के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *