वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को भारत रत्न देने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं सैन्य क्रांति के प्रणेता वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। समिति के अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार से वीर चन्द्र्र ंसह गढ़वाली को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे वीर सेनानी को भारत रत्न प्रदान किया जाना चाहिए।
धुव्रपुर स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली संग्रहालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए दैनिक जयन्त के संपादक नागेन्द्र उनियाल ने कहा कि आज देश के वास्तविक और सर्वागीण विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जैसे महान क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। जिन्होंने आवाम की खुशहाली के लिए नि:स्वार्थ अपने आप को स्वतंत्रता की आग में झोक दिया। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र्र ंसह नेगी ने कहा कि ब्रिटानिया हुकूमत के हुक्म की नाफरमानी की कीमत सजाये मौत होने के बावजूद वीर गढ़वाली ने पेशावार में निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने से इंकार करके अंग्रेजी शासन के चूले हिलाकर विश्व में भारत की वीरता का डंका बजाकर गढ़वाल का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि गढ़वाली जैसे महान क्रांतिकारियों के त्याग की बदौलत आजादी की खुली हवा में सांस लेने के साथ ही लाल किले की प्राचीर और देश के कोने-कोने में स्वतंत्रता दिवस बनाने का अवसर प्राप्त हुआ है, लेकिन आज उनके आदर्शों की खुल्लेआम अवहेलना की जा रही है। इस अवसर पर शैलेन्द्र बिष्ट ने आश्वासन दिया कि भविष्य में राष्ट्रीय पर्वों पर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली संग्रहालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। गोष्ठी में गजे सिंह रावत, बलवान सिंह रावत, पूरण सिंह रावत, दिनेश गुसांई, मंजू देवी, प्रभा देवी, अन्नपूर्णा जोशी, गुड्डी देवी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *