वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यूनिकस अकादमी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन के रूद्र प्रताप सिंह अव्वल स्थान पर रहा।
अकादमी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अकादमी के निदेशक अभय सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को कई नई जानकारियां मिलती हैं। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता में जसवंत सिंह रावत सदन की काव्या कुकरेती, वीर बाला तीलू रौतेली सदन की काव्या नेगी, गौरा देवी सदन के श्रेयान व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन के रूद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन के रूद्र प्रताप सिंह विजयी रहे। विद्यार्थियों ने संवाद कौशल का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुध कर दिया। रंगोली प्रतियोगिता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन ने रचनात्मक व पारंपरिक रंगोली के डिजाइन बनाए। दीपावली को लेकर हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए विद्याथियों में उत्साह बना हुआ था। शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पौड़ी क्रांति के महानायक कर्मवीर जयानंद भारती की 145वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान सदस्यों ने समाज हित में जयानंद भारती के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *