4 जनवरी से शुरू होगा वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मृति मेला

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : मलेथा में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मृति सांस्कृतिक मेला आगामी 4 जनवरी से शुरू होगा। मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मृति सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होने वाले मेले में वीरभड़ माधो सिंह की नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
मेला समिति के सचिव सुरजीत सिंह राणा ने बताया कि पांच दिवसीय वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मृति सांस्कृतिक मेला 4 जनवरी से शुरू होगा। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन छेणाधार स्थित माधो सिंह भंडारी के स्मारक में पूजा-अर्चना करने के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी दिन कीर्तन मंडलियां भी अपनी कीर्तन की प्रस्तुती देंगे। सूरजीत सिंह राणा ने बताया कि 5 और 6 जनवरी को मलेथा के युवाओं द्वारा सौड नाम तोक में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी की नृत्य नाटिका का मंचन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेले में 7 जनवरी को लोकगायक गजेंद्र सिंह राणा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 8 जनवरी को वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी की नृत्य नाटिका की प्रस्तुती के साथ मेले का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्र सहित आस पास की जनता से मेले में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *