महिला से अभद्रता करने पर सब्जी विक्रेता को पीटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गोखले मार्ग में शराब के नशे में महिला से अभद्रता कर रहे एक सब्जी विक्रेता को लोगों ने पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सब्जी विक्रेता को पकड़कर कोतवाली ले आई। हालांकि मामले में अब तक किसी भी प्रकार की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
गुरुवार को मार्ग पर सब्जी खरीदने पहुंची एक महिला से ठेली पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने अभद्रता कर कर दी। महिला के विरोध करने पर आसपास मौजूद लोगों ने सब्जी विक्रेता को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। झंडाचौक पर तैनात पुलिस टीम को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंची और सब्जी विक्रेता को पकड़कर कोतवाली ले आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त सब्जी विक्रेता शराब के नशे में धुत था। साथ ही वह आवाजाही करने वाले लोगों को गाली भी दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *