सड़क पर पलटा वाहन, हादसा टला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग-534 सतपुली के समीप एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति सड़क से नहीं गुजर रहा था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
रविवार दोपहर वाहन नजीबाबाद से पौड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि वाहन सड़क से नीचे गिरता तो वह सीधे राजकीय इंटर कॉलेज के भवन में गिरता। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। सतपुली थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि वाहन सेब की पेटियों से भरा हुआ था। दुर्घटना में उत्तर प्रदेश नजीबाबाद निवासी वाहन चालक शमशाद को हल्की चोट आई है। जबकि, उसमे सवार मोबिन व अमन पूरी तरह ठीक है। वही स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा वाहन को सडक से हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *