मंडल-गोपेश्वर सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Spread the love

चमोली। मंडल गोपेश्वर मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। थाना गोपेश्वर के एसएचओ राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि गुरुवार सुबह केदारनाथ से गोपेश्वर की ओर आ रहा वाहन मंडल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरा ।लेकिन गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई। वाहन में सवार सभी सुरक्षित हैं स्थानीय लोगों और मंडल चौकी पुलिस द्वारा वाहन वाहन में सवार सभी 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सभी सवार राजस्थान के थे। जो केदारनाथ से बदरीनाथ जा रहे थे। इस मौके पर रेस्क्यू करने में प्रमोद सिंह, सुभाष, विनोद, कमल, मनीष व मंडल चौकी पुलिस के कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *