नारसन बर्डर पर वाहन टकराए, दस घायल

Spread the love

 

रुड़की। शनिवार रात नारसन बर्डर पर यूपी क्षेत्र में जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 10 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार देहरादून के ग्रामीण डिपो की बस दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही थी। तभी उसकी बर्डर बाईपास पर ढाबे के पास खड़े एक र्केटर के पीटे से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद र्केटर ने आगे जा रही है एक छोटी टूरिस्ट बस को टक्कर मारी। टूरिस्ट बस ने एक कार को टक्कर मारी। जिसके बाद व कार व र्केटर दोनों वाहन पलट गए। परिवहन निगम की बस भी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही आसपास के ढाबों पर खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुरकाजी पुलिस ने 108 के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भिजवाया। बताया गया है कि दुर्घटना में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सड़क दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। घटना शनिवार रात करीब ग्यारह बजे के आसपास की बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *