आमने-सामने की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, हादसा टला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमन-सामने की टक्कर में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। गनीमत रही की वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई। दोनों वाहनों में सात लोग सवार थे।
शुक्रवार को श्रीनगर में नेशनल हाईवे पर उफल्डा के पास मालढैया में एक निजी कार का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही चौपहिया वाहन से टकरा गया। जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे एक बड़ी घटना होते-होते बची। टक्कर के कारण वाहन में सवार लोग भी हल्के चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर कोतवाली से चीता पुलिस मौके पर पहुंची। चोटिल लोगों को घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार देकर दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। दोनों वाहनों में चालक सहित सात लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *