वाहन से मिले 1 लाख 55 हजार रुपये किए सीज

Spread the love

पिथौरागढ़। विस चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने एक वाहन में मिले 1 लाख 55 हजार सीज किए। खटीमा निवासी व्यक्ति इस धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। विस चुनाव को देखते हुए अवैध धनराशि व शराब को रोकने के लिए पुलिस की सर्विलांस व फ्लाइंग टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों में अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने घाट चौकी के पास पिकअप संख्या यूके 05 सीबी 3273 की चौकिंग की। पुलिस को वाहन में 1 लाख 55 हजार 800 की धनराशि मिली। वाहन चालक व स्वामी मो़ इरशाद खान (50) खटीमा निवासी इस धनराशि से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने धनराशि सीज कर दी। टीम में एसएसटी प्रभारी ललित कुमार, घाट चौकी प्रभारी अनिल कुमार, कांस्टेबल मनमोहन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *