पिथौरागढ़(। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर दो व्यक्तियों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक हरीश राम नशे की हालत में मिला। इधर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए अभियान के दौरान पुलिस को वाहन चालक पंकज कुमार नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।
पुलिस ने किए तीन वाहन सीज
शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने तीन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है। जाजरदेवल में पुलिस ने वाहन चालक हुकुम सिंह, नाचनी में वाहन चालक जगत सिंह, बलुवाकोट में वाहन चालक सुनील कुमार ऐरी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है, वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 104 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।