चालक के नशे में होने पर वाहन सीज

Spread the love

चमोली : शराब के नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। थराली थाना प्रभारी देवेंद्र पंत ने बताया चैकिंग के दौरान वाहन चालक नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम चौंडा थाना थराली शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में वाहन चालक को 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *