एमवी एक्ट के तहत वाहन सीज

Spread the love

बागेश्वर। झिरौली पुलिस सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष कैलाश नेगी दलबल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच वाहनों की जांच भी चल रही थी। जांच के दौरान यूके-18-सीए-1004 की जांच की गई। इसमें तीन लोग बैठे थे। पुलिस ने जब उनके सत्यापन के बारे में जानकारी मांगी तो वह बगैर सत्यापन के ही घूम रहे थे। इनमें महीम अहमद पुत्र जावीर निवासी अब्दुल्लापुर लेदा, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, जमशेर अली पुत्र रहमत अली निवासी बाबर खेड़ा, कुंडा, ऊधम सिंह नगर शाामिल था। इसके अलावा चालक साबिर अली पुत्र जाबिर हसन निवासी बाबर खेड़ा, कुंडा, ऊधम सिंह नगर के पास वाहन के कोई कागजात नहीं थे। पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। तीनों युवकों का चालान किया है। थानाध्यक्ष नेगी ने कहा कि बगैर सत्यापन के किसी को भी फेरी लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ उन मकान मालिकों पर भी कार्रवाई होगी जो बगैर सत्यापन के उन्हें किराये में रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *