स्यूल-कोटी मार्ग पर पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन, वाहन फंसे

Spread the love

नई टिहरी : मंगलवार सुबह भी मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरे। जिससे यातायात बाधित रहा। साथ ही स्कूली बच्चे और आवश्यक कार्य से ब्लॉक और जिला मुख्यालय जाने वाले लोगों के वाहन फंसे रहे। ग्रामीण रविंद्र सिंह, विक्रम सिंह, कुलदीप, देव सिंह, विनोद सिंह और जगवीर ने बताया कि बीते एक साल से स्यूल-कोटी मोटर मार्ग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसका लोनिवि ने स्थाई समाधान नहीं खोजा है। कहा कि वह लगातार विभाग से इसका स्थाई समाधान करने और मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की गुहार लगा रहे हैं। लोनिवि चंबा के ईई जगदीश खाती ने बताया कि बारिश में लगातार भूस्खलन हो रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *