वाहन गहरी खाई में गिरा, चार लोग घायल

Spread the love

चमोली। घाट -रामणी मोटरमार्ग पर चरबंग गांव के पास एक वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर 20 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक और एक बालिका समेत चार लोग घायल हो गए। जिसमें वाहन चालक और बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई हैं । उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रेफर किया गया है। घटना सोमवार की है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राजस्व पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर एम्बुलेंस के जरिये सीएचसी घाट भेजा। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। जबकि घायल चालक और बच्ची को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सोमवार को घाट से रामणी के लिए रेत से भरा एक वाहन चरबंग गांव के पास अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार चालक जयबीर सिंह 35 , संजना 15, सुशीला देवी 48 , भवान सिंह 63 साल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आरके देवली राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से खाई से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए सीएचसी सेंटर घाट भेजा गया। सीएचसी घाट के चिकित्साधिक्षक डॉक्टर हर्षवर्धन रावत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल संजना और चालक जयवीर सिंह को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। जबकि अन्य दो घायलों का उपचार सीएचसी घाट में ही चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *