स्थानीय-पोलिंग पार्टियों के वाहनों से लगा जाम

Spread the love

चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को दिनभर यातायात व्यवस्था से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान पठियालधार, हल्दापानी, नैग्वाड, सुभाष नगर, कालेज गेट, पुलिस मैदान के पास जाम लगा रहा। जाम की वजह से पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रभारी थानाध्यक्ष गोपेश्वर राजेंद्र रौतेला की टीम मौके पर मुस्तैदा थी। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरस्त करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा । सड़क मार्ग संकरा होने से और दोनों और से वाहनों की आवाजाही होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले की तीनों विधानसभा सीटों से मतदान संपन्न कर लौट रही पोलिंग पार्टियों के वाहनों और रोज मर्रे के यातायात वाहनों से जाम की स्थिति बनी रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *