कौड़िया चैक पोस्ट पर सख्ती, वापस लौटाए वाहन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इंटरनेट पर पांच फरवरी को भीम आर्मी चीफ व सांसद चंद्रशेखर आजाद के कोटद्वार पहुंचने की भी चर्चा चल रही है। ऐसे में पुलिस उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर पैनी नजर बनाए हुए है। निजी वाहनों के साथ ही सार्वजनिक वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। विभिन्न संगठनों से संबंधित झंडा वाहन पर लगाकर चलने वाले लोगों को वापस लौटाया गया।
मालूम हो कि, 26 जनवरी को पटेल मार्ग में दुकान का नाम बदलने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मामले से संबंधित दीपक से मिलने के लिए कोटद्वार आने की बात कह रहे हैं। ऐसे में शहर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस धरातल पर गंभीरता से कार्य कर रही है। पिछले तीन दिन से उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित कौड़िया चैक पोस्ट पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले हर वाहन की सख्ती से तलाशी हो रही है। संदेह होने पर लोगों के आधार कार्ड भी चेक किए जा रहे हैं। बिना किसी कार्य शहर में प्रवेश करने वालों को वापस भेजा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस सख्ती से काम कर रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *