जीएमओयू में संचालित होंगे वाहन, धरना किया स्थगित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यातायात कंपनी जीएमओयू लि. के वाहन स्वामियों का कंपनी मुख्यालय में चल रहा धरना कंपनी प्रबंधन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया है।
यह जानकारी देते हुए वाहन स्वामी दुर्गा प्रसाद, मनोज नैनवाल, दीपक सिंह व विजय सिंह रौथाण ने बताया कि कंपनी की ओर से कुछ वाहनों को कंपनी से पृथक करने के कारण वाहन स्वामियों ने कंपनी मुख्यालय में धरना आरंभ कर दिया था। इस पर कंपनी प्रबंधन ने वाहन स्वामियों और चालक-परिचालकों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में कंपनी के संचालक मंडल और वाहन स्वामियों के मध्य वार्ता में निलंबित वाहनों को कंपनी में ही चलाने पर सहमति बनी। इस पर वाहन स्वामियों ने धरना समाप्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *