धरासू-नालूपानी की जगह वैकल्पिक मार्ग से भेजे जाएंगे वाहन

Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद में निरंतर हो रही वर्षा एवं भूस्खलन की घटना के कारण ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी-धरासू में बार-बार अवरुद्ध हो रहा है,जिससे यातायात व्यवस्था पर प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत निर्बाध रूप से यातायात के संचालन को वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्ग का चयन किया है। उत्तरकाशी-संकूर्णाधार, धौन्तरी-रातलधार, लम्बगांव डोबराचांटी पुल-जाख-चम्बा मोटर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया है। यह मार्ग उत्तरकाशी एवं टिहरी जनपद को जोड़ता है तथा वर्तमान में आवश्यक वैकल्पिक यातायात मार्ग के रूप में अति महत्वपूर्ण है, जो कि लगभग 108 किमी दूरी वाला मार्ग है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने एक पत्र जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने उक्त राज्य मार्ग को यातायात हेतु नियमित रूप से सुचारू बनाये रखने का अनुरोध किया है। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक मशीनरी की तैनाती सुनिश्चित करने एवं यातायात संचालन को प्रभावी बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। आम लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने हेतु गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा प्रारंभ करें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *