कमेड़ा भूस्खलन जोन में रात को नहीं चलेंगे वाहन

Spread the love

चमोली। गौचर के पास कमेड़ा में बदरीनाथ हाईवे पर हुए भूस्खलन जोन पर रात में वाहन नहीं चल पाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। यहां भले ही एनएचआईडीसीएल ने मलबा हटाकर वाहन चलने लायक सड़क बना दी है लेकिन संवेदनशील होने और बारिश के चलते यहां रात्रि में यातायात बंद कर दिया गया है। चमोली और रुद्रप्रयाग की सीमा कमेड़ा में बीते रविवार की रात्रि को भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया था। पहाड़ी से भूस्खलन होने के चलते यहां सौ मीटर से अधिक सड़क पूरी तरह वाश आउट हो गई थी। जिसे बीते शुक्रवार को वाहनों के लिए खोल दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से बारिश में लगातार मलबा आ रहा है। यही नहीं पूरा भूस्खलन जोन संवेदनशील होने के चलते यहां रात्रि में छह बजे से सुबह आठ बजे तक यातायात बंद कर दिया गया है। पुलिस थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि यहां सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *