बेलगिरी आश्रम के समीप से औद्योगिक आस्थान तक पहुंचेंगे वाहन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालन नदी का पुल धराशायी होने के बाद सिडकुल ग्रोथ सेंटर तक कच्चे माल को पहुंचाना भी एक चुनौती बन गई है। ऐसे में अब प्रशासन वाहनों को फैक्ट्री तक पहुंचाने के लिए बेलगिरी आश्रम के समीप से व्यवस्थाएं बना रहा है। वर्तमान में मोटाढांग से छोटे वाहनों के द्वारा वैकल्पिक मार्ग से फैक्ट्री तक माल पहुंचाया जा रहा है।
मालन नदी का पुल टूटने के बाद हल्दूखाता पट्टी में स्थित सिडकुल ग्रोथ सेंटर व जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान में सौ से अधिक इकाईयां हैं। पुल टूटने के बाद इन इकाईयों में माल की आवाजाही बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। सिडकुल निर्माता संघ भी प्रशासन से माल की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहा है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तल्ला मोटाढांक-बेलगिरी आश्रम-हल्दूखाता मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। मालन नदी का जलस्तर कम होने के बाद इसी मार्ग पर फैक्ट्री के वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *