जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
शहर में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बजरंग दल ने सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है। कहा कि पिछले कुछ वर्षो से शहर में बाहरी राज्यों के व्यक्तियों की तादात बढ़ने लगी है। बावजूद इसके भी पुलिस लापरवाह बनी हुई है।
रविवार को झंडाचौक के समीप स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बैठक का आयोजन किया। सदस्यों ने कहा कि कोटद्वार शहर में उत्तर प्रदेश के साथ ही विभिन्न राज्यों से सैकड़ों श्रमिक काम की तलाश में पहुंचते हैं। शहर में कई ऐसे व्यक्ति हैं जो बिना सत्यापन किराए के कमरे में रह रहे हैं। ऐसे में हर समय आपराधिक घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। बैठक में लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व पकड़े गए गौमांस की घटना पर भी रोष व्यक्त किया गया। कहा कि अब तक मामले में पुलिस ने केवल महिला के खिलाफ की कार्रवाई की है, जबकि उसके तीन साथ फरार चल रहे हैं। बजरंगदल ने पुलिस ने शहर में सत्यापन अभियान चलाने के साथ ही फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर नगर संयोजक हर्ष भाटिया, आशी सतीजा, दिनेश शर्मा, शांति गुसाईं, रेखा रावत आदि मौजूद रहे।