घरेलू नौकर और किरायेदार का सत्यापन अनिवार्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। थाना पुलिस ने सतपुली बाजार, विकास मोहल्ला और मल्ली सतपुली गांव में घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बाहरी राज्यों के लोगों का सत्यापन किया। साथ ही मकान मालिकों को सत्यापन फार्म भी दिए।
थानाध्यक्ष संतोष पंैथवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड पुलिस एक्ट में मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर और किरायेदार का सत्यापन करना अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पांच दिवस में मकान मालिक को अपने किरायेदार के सत्यापन फार्म को भरकर थाने में जमा करना होगा। जिससे पुलिस के पास उनका विवरण उपलब्ध हो सके। यदि कोई मकान मालिक ऐसे लोगो का सत्यापन नहीं कराते हैं तो उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में कांस्टेबल तेज सिंह, कुलदीप अर्जुन और वीर बहादुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *