वोटर कार्ड के सत्यापन को 200 बीएलओ की लगायी ड्यूटी

Spread the love

रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव निकट आते ही लोगों की वोटर कार्ड के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लेकर एसडीएम विशाल मिश्रा ने सभी बीएलओ की बैठक की। इस दौरान सभी बीएलओ को 15 सितंबर तक वोटर कार्डों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि वोटर कार्ड के सत्यापन के लिये 200 बीएलओ की ड्यूटी लगायी गयी है। 15 सितंबर तक उन्हें सभी के आवेदन भर कर लाने हैं। इसमें किसी का नाम गलत हो सकता है तो किसी का नाम कटवाना होगा और किसी का जोड़ना होगा। उन्होंने बताया कि सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद वोटर कार्ड को सही करने का काम शुरू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *