गुरुवार को बहुत कम ट्रेने हुई लेट यात्रियों को राहत

Spread the love

रुड़की।किसान आंदोलन खत्म होने के चौथे दिन ट्रेनों के संचालन में काफी सुधार दिखाई दिया। गुरुवार को अत्यधिक लेट होने वाली गाड़ियों की तादाद पहले के मुकाबले बहुत कम रही। इससे लंबे समय के बाद मुसाफिरों ने राहत महसूस की है।पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने 17 अप्रैल से रेल यातायात रोक रखा था। इससे ट्रेनों का संचालन बहुत प्रभावित हो रहा था। 33 दिन बाद सोमवार का आंदोलन खत्म हो गया था। इसके बाद भी काफी गाड़ियां अत्यधिक लेट चलने से यात्री परेशान हो रहे थे। लेकिन चौथे दिन गुरुवार को लेट ट्रेनों की संख्या में कमी आई। हालांकि, हावड़ा से अमृतसर मेल एक्सप्रेस 21 घंटे, हावड़ा से जम्मूतवी, हिमगिरी एक्सप्रेस 16 घंटे, जम्मूतवी से वाराणसी, बेगमपुरा एक्सप्रेस 10 घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से योगनगरी ऋषिकेश, हेमकुंड एक्सप्रेस, पुरी से योगनगरी ऋषिकेश, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, दोनों 9-9 घंटे, जम्मूतवी से गुवाहाटी, लोहित एक्सप्रेस, जबलपुर से हरिद्वार समर स्पेशल सुपरफास्ट, दोनों 5-5 की देरी से चली। जम्मूतवी से गवाहाटी समर स्पेशल एक्सप्रेस, पुरैना कोर्ट से अमृतसर, जनसेवा एक्सप्रेस 2-2 घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर, नौचंदी एक्सप्रेस, अमृतसर से पुरैना कोर्ट, जनसेवा एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे और श्रीगंगानगर से ऋषिकेश, इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर से कोलकाता और दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 1-1 घंटे लेट हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *