वेतन की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। बीते सात माह से वेतन नही मिलने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारी बीते 13 दिन से वेतन की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार कर रहे है। मंगलवार को भी नाराज कर्मचारियों ने वेतन भुगतान समेत अन्य लंबित मांगों के निराकरण को काला फीता बांध कर विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार से वेतन समेत अन्य लंबित देयकों के जल्द भुगतान की मांग की। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि बीते सात माह से वेतन नही मिलने से उनके परिवारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कहा कि वेतन नही मिलने से परिवार के भरण पोषण में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा बीते 13 दिन से वेतन भुगतान समेत लंबित मांगों को लेकर स्वजल कर्मचारी आंदोलनरत हैं। लेकिन इसके बाद भी सरकार कर्मचारियों की सुनने को तैयार नही हैं। आरोप लगाते हुए कहा सरकार स्वजल कर्मियों की उपेक्षा कर रही है। जबकि स्वजल कर्मी पूरे कोरोना काल में पूरे मनोयोग से काम कर रहे है। कर्मचारियों ने एक स्वर में लंबित देयकों और सात माह के वेतन का जल्द भुगतान की मांग की। यहां मनीष दुम्का,धर्मपाल कार्की, किशन नेगी, आनंद खोलिया, पंकज बनकोटी समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *