विहिप और बजरंग दल का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

नई टिहरी। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिन्दूओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। गुरुवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी स्थित साई चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके पुतले आग के हवाले किए। विहिप के जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा हिन्दू संगठनों का विरोध कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। कहा कि कांग्रेस के नेता बजरंग दल की तुलना ऐसे संगठन से कर रहे हैं, जिन्हें सरकार द्वारा प्रतिबंधिंत किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घटिया राजनीति की वजह से कांग्रेस पार्टी आज हासिये पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा बजरंग दल विशुद्घ रुप से एक राष्ट्वादी हिन्दू संगठन है, और समाज के हित की लड़ाई के लिये हमेशा आगे रहा है, ऐसे में कांग्रेस नेताओं का बजरंग दल के खिलाफ कार्रवाई करने वाला बयान उनकी धर्म विरोधी मानसिकता को दर्शता है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में केशव नौटियाल, युवराज शाह, आदित्य नेगी, मनजीत सिंह, आदित्य राजन, विकास कवि, बासुदेव, राहुल चमोली आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *