विहिप नेता संजय थपलियाल का निधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व हिंदू परिषद के नेता मानुपर निवासी संजय थपलियाल का शनिवार सुबह ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। शनिवार सुबह अचानक संजय थपलियाल (44 वर्ष) के सीने में दर्द होने लगा। जसके बाद स्वजन निजी वाहन से उन्हें अस्पताल लेकर आ रहे थे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय थपलियाल की एक बेटी व बेटा है। उनका अंतिम संस्कार मुक्ति धाम में किया गया। वह लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हुए थे। कुछ समय तक वह परिषद के धर्मप्रसार जिला महमंत्री के पद पर भी रहे। संजय थपलियाल लगातार सामाजिक क्षेत्र से भी जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *