विहिप ने ध्वनि को सीमित रखने की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर में ध्वनि पर नियंत्रण नहीं होने पर विश्व हिंदू परिषद ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबकि, वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही है। तेज आवाज से बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी संदीप सिंह के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश जदली, नगर अध्यक्ष राधे श्याम शर्मा ने कहा कि नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि को सीमित रखे जाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित किया है, लेकिन प्रशासन की तरफ से मस्जिदों में इसका पालन नहीं करवाया जा रहा है, जिससे आए दिन मस्जिदों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों को तेजी से बजाया जा रहा है, जिससे बूढे़, बच्चों व बीमार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अगर प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करवाने में असमर्थ रहा तो विश्व हिंदू परिषद मस्जिद संचालकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाएगा। इस मौके पर नीरज, उपेंद्र, प्रशांत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *