कुलपति ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Spread the love

ऋषिकेश। देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने शनिवार को देहरादून के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शनिवार को देव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने विवि से सम्बद्ध डीडी कॉलेज निम्बूवाला एवं आईटीएम देहरादून सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्र के कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अनुचित साधनों का उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होनें सम्बन्धित चेयरमेन व निदेशेकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्र में सुरक्षा, अनुशासन एवं परीक्षार्थियों को कोई भी असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होनें परीक्षा केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं यथा परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *