कुलपति ने अनुभागों का किया निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो़ दीवान सिंह रावत ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विभिन्न अनुभागों को निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी। साथ ही रिकर्ड की भी जांच की गई और अनुभागों में फाइलों के ढेर देखकर कर्मचारियों को कार्य अपडेट रखने के निर्देश दिए। मामले में लापरवाही बरतने पर जवाबदेही को कहा। इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्र, उप परीक्षा नियंत्रक ड़ अशोक कुमार, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, निजी सचिव, कुलपति एलडी उपाध्याय मौजूद रहे।
कुविवि के कुलपति ने विद्यार्थियों से किया संवाद
शहीद सैनिक विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने शनिवार को कुविवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो़ दीवान सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक संवाद कर उनका मार्गदर्शन करते हुए भविष्य का लक्ष्य बनाकर मेहनत करने को कहा। प्रधानाचार्य बीएस मेहता ने विद्यार्थियों को बताया कि कुलपति प्रो़ रावत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं। इस मौके पर कुल सचिव दिनेश चंद्रा, ड़ महेंद्र राण, एलडी उपाध्याय, शिक्षक परवीन सती, ड़ प्रह्लाद, ड़ मोहित वर्मा, ड़नीलम, ड़ रेनू, मीनाक्षी बिष्ट, मयंक, अक्षय, यस, हिमानी, सिमरन, दीया, यक्षिता, चेतना रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *