जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नितिन नवीन को पारंपरिक लोककला ऐपण से सुसज्जित महिलाओं की ओर से हस्तनिर्मित शाल भेंट की।
भाजपा कार्यालय में मुलाकात के दौरान विस अध्यक्ष ने नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाईयां दी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश व समाज हित में लगातार आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास बन गया है। कहा कि आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं स्वरोजगार की ओर अपना कदम बढ़ा रही हैं। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को पूरा सहयोग कर रही है। कहा कि स्वरोजागर की ज्योति को आगे बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है। मालूम हो कि इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने गृह मंत्री से उत्तराखंड की संस्कृति व सभ्यता को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की अपील की थी।