विचार गोष्ठी 8 अप्रैल को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच का आगामी 8 अप्रैल को आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर उत्तराखंड की प्रमुख चुनौतियां एवं समाधान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बालासौड़ स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *