जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से गुरुगोरखनाथ मंदिर घिल्डियाल गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंच की ओर से गांव की महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों की भी जानकारी दी गई।
आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके उपरांत महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। मुख्य अतिथि नीतू रावत ने महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज महिलाएं देश के सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। कार्यक्रम में संपती नेगी ने महिला शक्ति पर कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर अन्नपूर्णा जोशी, ज्योति पटवाल, अंजू नेगी, शारदा देवी, सुनीता देवी, पूजा, रमेश चंद्र नैथानी, शिव प्रकाश कुकरेती, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, राजेन्द्र प्रसाद पंत, सोहन लाल, राजेंद्र कुमार, विजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।