विचार मंच ने समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच के सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। मंच के सदस्यों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कई समस्याएं व्याप्त है। आवारा पशुओं के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बुधवार को देवी मंदिर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम 8 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण 5 मार्च को भाबर क्षेत्र में किया जायेगा। कार्यक्रम में समाजसेवा में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में अभी भी कई समस्याएं व्याप्त हैं, जिनका निस्तारण आवश्यक है। सुखरौ नदी पर पुल के अभी तक ठीक तरह से न बनने, मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डा निर्माण, ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या व बेसहारा गौवंश की समस्या शामिल है। इन सब समस्याओं के कारण आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इन समस्याओं का निदान आवश्यक है। बैठक में मंच अध्यक्ष प्रवेश नवानी, जेपी ध्यानी, वीरेंद्र गुसाई, प्रकाश कोठारी, राकेश मोहन सुन्दरियाल, शिव प्रकाश कुकरेती, नरेन्द्र सिंह रावत, इन्द्रमणि देवरानी, शंकरदत्त गौड़, प्रभाकर ध्यानी, राजेन्द्र कुमार वर्मा, शशि किरण कंडवाल, विद्या नवानी, कौशल्या जखमोला सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *