महावतार में ऐसा होगा विक्की कौशल का लुक, फिल्म पर आई ये जानकारी

Spread the love

विक्की कौशल के लिए साल 2025 सबसे शानदार रहा। उनकी एतिहासिक पीरियड-ड्रामा फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ कमाते हुए जो रिकॉर्ड कायम किया, उसके चर्चे पूरे साल देखने को मिले। फिलहाल अभिनेता संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच, उनकी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म महावतार पर अपडेट आ गया है जिसमें उन्हें भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी परशुराम के किरदार में देखा जाएगा।
विक्की की फिल्म महावतार एक पौराणिक महाकाव्य होने वाली है, जिसके निर्देशन की कमान स्त्री वाले निर्देशक अमर कौशिक ने संभाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता को जिम में काफी पसीना बहाना होगा क्योंकि भगवान परशुराम का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपने शरीर को गठीला बनाना होगा। छावा से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विक्की बड़ी-बड़ी भूमिकाओं में सहजता से ढल जाते हैं। इसलिए महावतार में उनकी महत्वाकांक्षी भूमिका देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
सूत्र ने बताया, अभिनेता अभी अपनी शारीरिक तैयारी शुरू नहीं कर सकते क्योंकि वे लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनका एथलेटिक लुक है। महावतार के लिए उन्हें पहलवान जैसी मजबूत काया बनानी होगी। उन्होंने बताया कि महाकाव्य को भव्य पैमाने पर फिल्माया जा रहा है, इसलिए प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी जिसमें 8 महीने बाकी हैं। फिल्म में धारिणी की भूमिका निभाने के लिए मुख्य अभिनेत्री की तलाश अभी जारी है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *