जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट को-आपरेटिब सोसाइटी (एलयूसीसी) के पीड़ितों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। पीड़ितों ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी डूबी हुई रकम वापस दिलवाने की मांग उठाई।
सोमवार को एलयूसीसी पीड़ित तहसील परिसर में एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने शासन-प्रशासन व कंपनी के फरार संचालकों के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। कहा कि वे कंपनी में डूबी रकम वापसी के लिए विगत 126 दिन से तहसील में धरना दे रहे है, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि कंपनी के संचालकों ने निवेशकों को धन दोगुना करने का लाचल दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोंगों ने अपनी गाढ़ी कमाई को कंपनी में निवेश कर दिया है, लेकिन ऐन मौके पर कंपनी के संचालक आफिसों में ताला लगाकर फरार हो गए। कहा कि जिन लोगों ने उनके माध्यम से कंपनी में पैसा जमा करवाया था, अब वे लोग उन पर रकम वापसी का दबाव बना रहे है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से धोखाधड़ी करने वाले कंपनी संचालकों को गिरफ्तार कर डूबी रकम वापस दिलाने की मांग की है। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र सिंह रावत, संदीप सिंह,, राजेंद्र सिंह नेगी, सुरेश नेगी, सुनीता सजवाण, सुनीता देवी, बबीता रावत, इंदु कोटनाला मौजूद रहे।