पुण्य तिथि पर विक्टोरिया क्रॉस विजेता नेगी को किया याद

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरबान सिंह नेगी को 73वीं पुण्यतिथि पर गंगा आरती समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी ने कहा कि वे भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया की सेना के लिए भी एक आदर्श हैं। अदम्य साहस को देखते हुए तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ब्रिटिश सरकार के सर्वोत्तम पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया था। कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और वार मेमोरियल इंटर कालेज कर्णप्रयाग वीसी दरबान सिंह नेगी की ही देन है। नैथानी ने कहा कि पीएम मोदी के दृढ़ संकल्प और विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी के सपने को साकार कर आज पहाड़ में रेल पहुंचाने का कार्य तेजी पर है। जिसका जल्द ही पहाड़ के लोगों को लाभ मिलेगा। (एजेंसी)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *