धूमधाम से मनाया जाएगा विजय दिवस

Spread the love

चम्पावत। पूर्व सैनिक लीग 16 दिसंबर को विजय दिवस धूमधाम से मनाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर पूर्व सैनिकों ने बैठक में विचार विमर्श किया। पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कै़आरएस देव ने बताया कि 16 दिसंबर को हर साल की तरह इस बार भी पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके आश्रित धूमधाम से मनाएंगे। कै़देव ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सैनिक विश्राम गृह में किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम से पहले पूर्व सैनिक, विरांगनाएं और आश्रित अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्घांजलि देंगे। यहां से सैनिक विश्राम गृह तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में सभी पूर्व सैनिक ड्रेस और मेडल पहन कर शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *