लोकसभा चुनाव में विचारधारा व संविधान की जीत : पोखरियाल

Spread the love

काशीपुर। सपा की विशेष बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विचारधारा और संविधान की जीत हुई है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई। बैठक के दौरान 11 लोगों ने नगर निगम मेयर पद के लिये दावेदारी पेश की। रविवार को गिरीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में संसदीय चुनाव में पार्टी को भारी जीत मिलने पर खुशी जताई। इस दौरान निकाय चुनावों को लेकर संभावित प्रत्याशियों से आवेदन भी मांगे। इसके बाद 11 लोगों ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की। प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल ने कहा की उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने अपने सबसे ज्यादा सांसदों को विजय दिलाई है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दोहरे चरित्र को भी बेनकाब किया है। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड केप्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत से हर कार्यकर्ता के अंदर उत्साह है। वह समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अखिलेश यादव का प्रतिबिंब है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव यूथ अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा, प्रदेश सचिव अमरदीप सिंह सिद्धू, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, अतुल शर्मा, जया ठाकुर, निशा खान, हिना खान, सपना देवी, सुशीला देवी, मोहम्मद नाजिम सैफी, विक्की समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *